लोकपाल मनरेगा की जन सुनवाई में दोनई ग्रामसभा के भ्रष्टाचार की हुई शिकायत”

Spread the love

“लोकपाल मनरेगा की जन सुनवाई में दोनई ग्रामसभा के भ्रष्टाचार की हुई शिकायत”
“लोनी नदी पुनरोद्धार कार्य से रूबरू होंगे लोकपाल समाज शेखर”
*”4 जनवरी झींगुर जायेंगे लोकपाल”
राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट प्रतापगढ़)
प्रतापगढ़ लोकपाल मनरेगा समाज शेखर की जनसुनवाई में बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लाक की ग्रामसभा दोनई से ग्रामसभा में ग्राम विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत प्रस्तुत हुई। लोकपाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अति शीघ्र ग्रामसभा में आकर मामले का स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करने का निर्णय लिया। वहीं लोकपाल ने मनरेगा द्वारा हो रहे लोनी नदी के कार्यों का 4 व 5 जनवरी को स्थलीय भ्रमण कर निरीक्षण करने का निर्णय लिया।
जानकारी देते हुए लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने बताया कि- जिलाधिकारी द्वारा अपेक्षित बाबागंज ब्लाक के झींगुर ग्रामसभा में वित्तीय अनियमितता की जांच 4 जनवरी को लोकपाल समाज शेखर करेंगे। उन्होंने संबंधित ग्राम के सभी ग्राम स्तरीय मनरेगा कर्मियों को उपस्थित रहकर सहयोग करने का निर्देश बी डी ओ को दिया है। साथ ही ग्राम सभा की आवश्यक बैठक की भी अपेक्षा की है। लोकपाल की जनसुनवाई में गौरा ब्लाक के पूरे राम सहाय, सांगीपुर ब्लाक के और लक्ष्मणपुर के चमरुपुर शुक्लान की प्रगति आख्या संबंधित प्रतिनिधियों व कर्मचारियो से प्राप्त की गई।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *