“कंबल वितरण कार्यक्रम में कोतवाली नगर के पुलिसकर्मियों का विशेष सहयोग”
“वर्दी के साथ सामाजिक फर्ज भी निभाती है पुलिस- निर्मल पांडेय”राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट प्रतापगढ़)
आज रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल कुमार पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा पूर्व की भांति रात्रि भ्रमण करके जरूरतमंदों को नि:शुल्क कंबल वितरित किया गया। आज का यह कार्यक्रम चिलबिला, मुसहर बस्ती, कोनी किशनगंज मदाफरपुर, कोंहडौर, सोनावा सिटी कटरा, मुर्गी फार्म, मीराभवन अष्टभुजा नगर, दहिलामऊ, अंबेडकर चौराहा, भूपिया मऊ, जोगापुर, भंगवा चुंगी समेत कई स्थानों पर सैकड़ो जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करवाया गया। कंबल वितरण का यह कार्यक्रम विगत 15 दिसंबर 2024 से अनवरत सुचारू रूप से संपन्न कराया जा रहा है। निर्मल पांडेय ने बताया कि कंबल वितरण में प्रतापगढ़ पुलिस का विशेष योगदान है जो हमारी टीम के साथ रात्रि में भ्रमण करके कंबल वितरित करवाने का कार्य कर रही है। जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं सीओ सिटी शिवनारायण वैश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग के इन अधिकारियों के संरक्षण में संस्थान परिवार जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। रात्रि 9:00 बजे के बाद हमारी टीम सुबह 5:00 तक कंबल वितरण का कार्य कर रही है। सड़कों के किनारे टहल-टहल कर जो भी जरूरतमंद पेड़ों के नीचे या कहीं पर सड़क के किनारे सोए हुए मिलते हैं उन्हें कंबल प्रदान करके ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी इस टीम में प्रमुख रूप से नगर कोतवाल अर्जुन सिंह, कॉन्स्टेबल वसीम खान, कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश यादव कॉन्स्टेबल अतुल, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल संजय चौहान, उप निरीक्षक विनोद सिंह, एवं रक्तदान संस्थान के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, शुभम सिंह, अभिषेक दुबे, मुलायम सिंह यादव, दीपक यादव, आशीष शर्मा आदि लोग टीम का प्रमुख हिस्सा हैं। जो रात्रि भ्रमण करके जरूरतमंदो तक कंबल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
