संवादाता
बहेड़ी। लम्बे समय से आर्थिक संकट से जूझ रही केसर शुगर मिल ने किसानों को पिछले सीज़न के समस्त गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। मिल प्रबंधन ने पिछले दिनों किसानों से 31दिसम्बर तक पिछले साल के बक़ाया को अदा करने का वादा किया था, और उसे समय से पहले पूरा कर दिया।
केसर मिल के सीइओ शरत मिश्रा ने कहा कि केसर मिल प्रबंधन किसानों के सामने आ रही दिक्कतों को अच्छी तरह समझता है, और अपनी तरफ से इसको दूर करने का प्रयास भी कर रहा है। क्षेत्र के किसानों ने हमेशा ही मुश्किल समय में मिल का साथ दिया है, और हम वादा करते हैँ कि बहुत जल्द हम सब मिलकर इस बार भी इस मुश्किल समस्या से पार पा लेंगे।
केसर मिल ने किसानों का बक़ाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया
