अधिकारी के नेतृत्व में जनपद लखनऊ मे दिनांक 19.12.2024 से 24.12.2024 के मध्य सुशासन सप्ताह -“प्रशासन गांव की ओर” आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया।
लखनऊ ।दिनांक 22.12.2024 को वन स्टॉप सेंटर, लखनऊ की टीम द्वारा ग्राम पंचायत शंकर बक्स खेड़ा एवं ग्राम पंचायत खुजौली मोहनलालगंज,लखनऊ में लगभग 120 महिलाओं व बालिकाओं के मध्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वन स्टॉप सेण्टर की कार्यप्रणाली रेस्क्यू, मेड़िकल सुविधा, अल्पावास, महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी, काउंसलिंग, विधिक सहायता व सुरक्षा चक्र की जानकारी दी जिनमें 181महिला हल्पलाइन, 1090वूमेन पावर लाइन,108एम्बुलेंससेवा,102स्वास्थय सेवा,1098चाइल्ड लाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1076मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, इत्यादि नम्बरों की जानकारी दी गई एवं साथ ही महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित निराश्रित पेंशन,बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला, स्पॉन्सरशिप योजना एवं घरेलू हिंसा, छेड़छाड़,दहेज प्रथा के बारे में जागरूक किया एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर काउंसलर रजनी श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत शंकर बक्स खेड़ा से निशा यादव, मंजू देवी एवं ग्राम पंचायत खुजौली से राजेश्वरी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की पैम्फलेट वितरण की गई।
