संवाददाता
बहेड़ी। मिशन ग्लोबल एकेडमी सिंधोरा रिछा में चल रहे दो दिवसीय खेलों के दूसरे दिन का शुभारंभ विद्यालय संरक्षक आरके सक्सेना व प्रबंधक जितिन कुमार सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर और सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।
खेलों की श्रृंखला में विद्यालय के जूनियर व सीनियर वर्ग से ग्रीनहाउस ,रेड हाउस, येलो हाउस, ब्लू हाउस के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सीनियर वर्ग ने यह देश है वीर जवानों का ,मेरे देश की माटी ,इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चल के, जूनियर ग्रुप ने हम देश के बच्चे हैं, हम कुछ बनके दिखाएंगे मम्मी मिशन में पढ़ने जाऊं नृत्य गीत की प्रस्तुति अति मनमोहक अंदाज़ में दी । रेड हाउस व ग्रीन हाउस के बीच वॉलीबॉल खेल की शुरुआत विद्यालय संरक्षक आरके सक्सेना ने पहली सर्विस देकर की। जिसमें रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को 12_5 से हराया खो _खो खेल में अंजलि आलिया ग्रुप ने विजयी रहा। कबड्डी में मोहम्मद जैद ,कनिष्क आर्य ,मोहम्मद फैजुद्दीन, रस्सा कसी में ऋषभ सैनी ,आयुष पटेल ,अरमान थ्री लैग्स रेस में आदित्य राठौर ,अर्श खान, मान्या जलेबी रेस में अबूजर, हबीबा ,हर्दिका 200 मीटर 500 मीटर 1000 मीटर की रेस में मोहित ,विवेक ,मोहम्मद अयान क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ अध्यापकों के ज़रिए मैडल व सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया गया ।संरक्षक आरके सक्सेना ने खेलों के महत्व को बताया और अभिभाव को का मार्गदर्शन करके उत्तम शिक्षा पर बल दिया। प्रबंधक जितिन कुमार सक्सेना, व प्रधानाचार्य बीके कश्यप ने विजयी खिलाड़ियों के साथ-साथ जीत हासिल न कर पाने वाले खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देकर सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मोबिन मालिक ,डायरेक्टर अमित देओल , संजय कुमार सक्सेना,सौरभ गौड़, राजपाल सैनी रामेंद्र कुमार पाठक सुमित श्रीमती गीता कश्यप, लता गंगवार,राफिया, सिदरा, निशा,काजल गंगवार, नेहा गंगवार, कहकशा, कैफ़ी, आदि लोग उपस्थित रहे।
मिशन ग्लोबल एकेडमी में रेड हाउस ने जीती चैंपियनशिप
