गोरखपुर ,पीपीगंज, 14 दिसंबर 2024,पीपीगंज मार्केट से देहात क्षेत्र के आने जाने वाले जसवल और बढ़या रोड के लोग एक तरफ से अपने जाने वाले अक्सर जाम में फसते नजर आते हैं और इस समय लगन भी तेजी पर है रेलवे ढाला पर अक्सर जाम की समस्या रहती है बूढ़े, बच्चे ,छात्र, महिलाएं,अधिकतर जाम में फंसी नजर आती है।कभी-कभार थाने के होमगार्ड की ड्यूटी लगा दी जाती है लेकिन वह भी बराबर नहीं समस्या काफी विकट है अगर जिम्मेदारों द्वारा परमानेंट ट्रैफिक व्यवस्था कर दी जाए तो जाम की समस्या खत्म हो जाएगी लेकिन उसका निराकरण परमानेंट अभी तक नहीं हो पाया और जिम्मेदार हैं कि उनको इस जन समस्या दिखाई नहीं देती। इस मुद्दे को क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने जिम्मेदारों को जानकारी दी गई।लेकिन फिर भी कोई अमल नहीं हो पा आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी ढाले पर ट्रैक्टर ,ट्राली फोर व्हीलर गाड़ियां ,डंपर, लगातार आती जाती रहती है जबकि बगल में विद्यालय, डिग्री कॉलेज, और सरकारीदवा खाना भी है। अब ऐसे में लोगों में भय व्याप्त रहता है कि कब कहां दुर्घटना घट जाए इसका कोई ठिकाना नहीं। लेकिन इस पर भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
आए दिन जाम की समस्या से जूझ रहे हैं राहगीर, जिम्मेदार अनजान
