बागपत शिव भूमिया मंदिर पर लगी माता की भव्य चौकी

Spread the love

  • बागपत नगर के विभिन्न मार्गो से निकली माता की भव्य शोभायात्रा, शिव भूमिया मंदिर पर किया गया माता को विराजित
  • अष्टमी की रात को हवन, नवमी को कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का होगा आयोजन – एड़वोकेट नगेश कुमार

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
बागपत नगर के शिव भूमिया मंदिर के निकट नवरात्रों के शुभ अवसर पर माता की भव्य चौकी लगायी गयी। सर्वप्रथम माता की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई शिव भूमिया मंदिर, सिसाना रोड़, बागपत नगर पर आकर सम्पन्न हुई। इसके उपरान्त पंड़ित मनीष भारद्वाज और पंड़ित शोभित भारद्वाज ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर माता को पंडाल में विराजित किया। इस अवसर पर सामक के चावल से बनी हुई खीर, मिष्ठान, फल व पंचमेवा के प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा में मुख्य यजमान एड़वोकेट नगेश कुमार रहे। शाम के समय माता के दरबार में भव्य कीर्तन का आयोजन हुआ और माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। कमेटी के अध्यक्ष एड़वोकेट नगेश कुमार ने बताया कि यह उनके द्वारा लगायी गयी माता की दूसरी चौकी है। बताया कि नवमी तक सुबह 8 बजे और शाम 8 बजे माता के दरबार में आरती का आयोजन किया जायेगा। अष्टमी की रात को हवन, नवमी को कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा। दशहरे को माता का विसर्जन किया जायेगा। इस अवसर पर महामंत्री बिटटू हलवाई, कोषाध्यक्ष बोबी, राजू चौहान, वेदप्रकाश, शौराज मणि, बबली, देवेश, राकेश सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *