धार्मिक रामलीला कमेटी खेकड़ा ने की वर्ष 2024 के लिए कार्यकारिणी की घोषणा

Spread the love
  • प्रमुख समाजसेवी पुष्पेन्द्र कुमार खेकड़ा को वर्ष 2024 के लिए श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा का चुना गया अध्यक्ष

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
जनपद बागपत की बड़ी, प्राचीन और आकर्षक रामलीलाओं में शुमार श्री धार्मिक रामलीला कमेटी खेकड़ा ने वर्ष 2024 के लिए कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। धार्मिक रामलीला खेकड़ा द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रमुख समाजसेवी पुष्पेन्द्र कुमार को वर्ष 2024 के लिए श्री धार्मिक रामलीला कमेटी खेकड़ा का अध्यक्ष चुना गया। संदीप प्रजापति, प्रवेश शर्मा, नवीन शर्मा, अरूण धामा, संदीप प्रधान को उपाध्यक्ष, हेमन्त चंदेला, जतिन शर्मा को महामंत्री, जयन्त कुमार, दक्ष कुमार अमित झा को सह सचिव, रविकान्त शर्मा को कोषाध्यक्ष, आदेश धामा को उप कोषाध्यक्ष, नेतराम रूहेला, मुकेश शर्मा, नरेश शर्मा, तरूण गुप्ता, डाक्टर दीपक धामा, राजू पॉंचाल, गुप्ता जी, श्रद्धानन्द पॉंचाल, राजीव गौड़ को डायरेक्टर, दीपक शर्मा, रविन्द्र धामा, मनोज धामा, अमित कश्यप, नरेश धामा को मंच समिति का अध्यक्ष, अजीत यादव, योगेश यादव, चन्द्र मोहन दहिया, रविन्द्र धामा आदित्य धामा, संदीप वत्स, चक्रेश शर्मा को संगठन मंत्री चुना गया। नीलम धामा, सुधीर धामा, सुरेश कौशिक, डाक्टर अभिषेक, डाक्टर सुन्दर, संजय गुप्ता चाहत एक्सपोर्ट वाले, आदेश शर्मा, अनिल गुप्ता, मुकेश शर्मा, मुकेश गुप्ता, रमाकान्त शर्मा, सुन्दर लाल पॉंचाल, प्रमोद शर्मा, सुन्दर वर्मा, विनोद गुप्ता, एड़वोकेट सुरेन्द्र शर्मा व देवेन्द्र धामा को श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा का संरक्षक बनाया गया। एड़वोकेट हर्ष, शशि धामा, गौरव पंवार, नीरज त्यागी, पत्रकार विपुल जैन बागपत मीड़िया प्रभारी रहेंगे। सभा की अध्यक्षता मुकेश शर्मा ने और संचालन नरेश शर्मा ने किया। नरेश शर्मा ने बताया कि उनकी श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा, जनपद बागपत की सबसे प्राचीन रामलीलाओं में शुमार है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सब मिलकर पुरूषोत्तम भगवान श्री राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघन, माता सीता, हनुमान जी आदि के महान व्यक्तित्व से समाज को परिचित करायेंगे और भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *