बहेड़ी में निकली कलश यात्रा

Spread the love

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

संवाददाता
बहेड़ी।श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आरम्भ आज कलश यात्रा के साथ हो गया.गंगा मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुँची.
भक्त-भक्ति सेवा समिति की ओर से आयोजित कलश यात्रा में बड़ी तादाद में महिलाएं शामिल हुईं.सिरों पर कलश रखे महिलाएं कतार में चल रही थीं.बघ्घी पर कथा व्यास पंडित मधुर गोपाल दास शास्त्री जी थे.बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी कलश यात्रा में शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *