एंटी रोमियो टीम द्वारा बहु बेटियों को अंकुर पैलेश

Spread the love

गोरखपुर। थाना फरेंदा
मिशन शक्ति टीम/ एंटी रोमियो टीम द्वारा बहु बेटियों को अंकुर पैलेश हाल में एकत्रित कर ” बहु बेटी कार्यक्रम” के अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में फैली कुरीतियों जैसे दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि के प्रति जागरूकता फैलाना था।
जिसमें मिशन शक्ति टीम महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181′, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’* से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। तथा हेल्पलाइन नंबर 1090 1098 1930 181 112 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *