“
“रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं – रक्तदाता अरमान”
“अधिवक्ता मोहम्मद कैफ पठान के नेतृत्व में किया रक्तदान”
रक्तदान संस्थान की जनसेवा से प्रेरित होकर प्रतापगढ़ के युवा अधिवक्ता मोहम्मद कैफ पठान के नेतृत्व में लद्दाख में तैनात सेना के जवान ने आशा चैरिटेबल ब्लड सेंटर के रक्त केंद्र में जाकर बी नेगेटिव रक्त ग्रुप का स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्तदाता अरमान खान उम्र 25 वर्ष निवासी कायस्थ पट्टी रानीगंज, प्रतापगढ़ ने कहा कि रक्तदान संस्थान समाज हित में सराहनीय कार्य कर रही है। जिसके चलते आज मैं अधिवक्ता मोहम्मद कैफ पठान के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान करने आया हूं। उन्होंने कहा कि आज मैं तीसरी बार रक्तदान कर रहा हूं। रक्तदान करके किसी व्यक्ति को जीवनदान देना दुनिया का सबसे सराहनीय कार्य है जिसके लिए मैं समय-समय पर रक्तदान करने के लिए संकल्पित हूं। रक्तदान के उपरांत रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल कुमार पाण्डेय द्वारा रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने रक्तदाता अरमान खान एवं अधिवक्ता कैफ पठान द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
इस मौके पर निर्मल कुमार पांडेय, ब्लड बैंक संचालक अमित सिंह,कैफ़ पठान एडवोकेट,इमरान खान एडवोकेट,ज़ैनिश खान, अंतिमा विश्वकर्मा, आकाश कुमार, राजेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
रक्तदान संस्थान से प्रेरित होकर सेना के जवान ने किया स्वैच्छिक रक्तदान”
