बंथरा के बनी-मोहान रोड पर हादसा, गड्ढे में पलट गया ट्रैक्टर।
लखनऊ के बंथर इलाके में गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।
इससे ट्रैक्टर गड्ढे में जा गिरा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से चिकित्सकों ने उसे लोक बंधु अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बंथरा के नरेरा गांव निवासी मति राम यादव का बेटा सचिन यादव 20 गुरुवार रात करीब साढे 8 बजे ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था।
बनी-मोहन रोड पर कटी बगिया के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर के पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। ट्रैक्टर गड्ढे में जा गिरा। और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोक बंधु में इलाज के दौरान ट्रैक्टर चालक सचिन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
उधर घटना के बाद ट्रेलर चालक अपना वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
