बदाली खेड़ा में मना संविधान दिवस, संतोष त्रिपाठी ने अंबेडकर प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Spread the love

(शकील अहमद)
लखनऊ। संविधान दिवस ( 26 नवंबर) के अवसर पर गुरुवार को सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड के अवध विहार कॉलोनी व बदाली खेड़ा मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संतोष त्रिपाठी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों को मिष्ठान (लड्डू ) वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष त्रिपाठी ने कहा की बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके मूल्यों को आत्मसात कर उनके सपनों के समतामूलक समाज का निर्माण करें। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और विकास का लाभ दिलाना ही हम सभी का संकल्प होना चाहिए l उन्होंने नागरिकों से संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि संविधान निर्माताओं द्वारा दिया गया यह संविधान भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में निरंतर हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की और “बाबा साहब अमर रहे” के जयघोष लगाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार गौतम, कुलदीप सिंह, प्रमोदकुमार, मनीष कुमार, आलोक श्रीवास्तव, फूलचंद गौतम, रितेश दुबे, राजेंद्र कुमार, राजकुमार रावत, दिलीप शाहा, राजू सिंह, और प्रिंस सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *