समाजवादी पार्टी में रंजीत कुमार भारती को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में बने प्रदेश सचिव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से जनपद लखनऊ निवासी रंजीत कुमार (भारती) को समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि रंजीत कुमार भारती समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूती एवं गतिशीलता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

रंजीत कुमार भारती को मिली इस नई जिम्मेदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव रंजीत कुमार भारती ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *