गौवंश की दुर्दशा को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

Spread the love

खबर उन्नाव से है जहां गौवंश की दुर्दशा और गौशालाओं में व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गौ रक्षकों, विश्व हिंदू परिषद और विभिन्न युवा संगठनों से जुड़े लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गौशालाओं में चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गौशालाओं में गौवंश के संरक्षण के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने गौवंश की मौत के मामलों को लेकर भी गंभीर चिंता जताई और जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *