सामने घाट से रमना तक गंगा स्वच्छता का महाअभियान, पर्यावरण ऋषि अनिल सिंह

Spread the love

सामने घाट से रमना तक गंगा स्वच्छता का महाअभियान, पर्यावरण ऋषि अनिल सिंह की अगुवाई में गूंजा—‘स्वच्छ काशी, सुंदर काशी, हरित काशी’”

वाराणसी के जिला अधिकारी आइ ए एस सत्येन्द्र कुमार जी के निर्देशन में आज सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के सामने गंगा घाट से लेकर रमना तक पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में चला बृहद स्वच्छता अभियान जिसमें सृजन सामाजिक विकास न्यास, नगर निगम,एवं भगवान पुर रमना के निवासियों ने प्रवीण कुमार सिंह के अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान के साथ साथ जन जागरुकता रैली भी निकाली गई जिसमें सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड अंबेसेडर अनिल कुमार सिंह जी ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वहन करते हुए घाटों के किनारे पूजा अर्चना कर रहे लोगों नाविकों एवं पुजारियों से गुजारिश करते हुए सभी से आग्रह किया कि मां गंगा के किनारे निर्माल्य, प्लास्टिक एवं फूल माला चढ़ाने के बाद उसे गंगा जी बाहर कर उचित स्थान एवं डस्टबिन में डालें जिससे नगर निगम के सफाई कर्मी उसे उठाकर ले जाये जिससे स्वक्षता में आप का सहयोग होगा जब मां गंगा स्वच्छ होगी तब हम सब स्वस्थ होंगे तथा एक स्वस्थ वातावरण बनेगा जिससे हमारी धार्मिक आस्था भी प्रबल होगी मां गंगा और प्रकृति का आशीर्वाद प्राप्त होगा गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड अंबेसेडर अनिल कुमार सिंह ने सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई,और नशा मुक्ति की भी शपथ दिलाकर पौधारोपण भी कराया इन पौधों की जिम्मेदारी भी सभी को सौंप कर जन जन को जुड़ने हेतु आह्वान किया। स्वच्छ काशी सुन्दर काशी हरित का नारा लगाते हुए प्रवीण सिंह और रितेश राय ने सभी को धन्यवाद ग्यापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *