लखनऊ, 22 अगस्त 2026। स्वास्तिक चिकारा की नाबाद 97 रन की तूफानी पारी की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स को एकतरफा नौ विकेट से पराजित किया।
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में 143 रन के
लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ ने 13.5 ओवर में एक विकेट पर 146 रन बनाकर जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ मेरठ मावेरिक्स ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए लगातार पांचवीं जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली। कानपुर सुपरस्टार्स को पांच मुकाबलों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।
मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। मंत्री दयाशंकर सिंह नेनकहा कि उत्तर प्रदेश मेंनखेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार बेहतर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। यूपी टी-20 लीग जैसे आयोजन प्रदेश के
खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव हासिल करनेनका अवसर दे रहे हैं।
यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग का प्रयास है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को ऐसा मंच मिले, जहां वे दबाव और उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा के बीच खुद को साबित कर सकें। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, निदेशक जी एम तिवारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
औपचारिक शुरुआत के बाद मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहलेबगेंदबाजी का फैसला
लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपर स्टार्स की शुरुआत धीमी रही। पावरप्ले में कानपुर ने 2 विकेट के
नुकसान पर 41 रन बनाए।
पांचवें ओवर में सलामी बल्लेबाज प्रियांशुपांडे (19) को विजय कुमार ने अपनी ही गेंद पर कैच लपका और इसी
ओवर में अभिषेक पांडे (0) को दिव्यांश जोशी के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेजा। हालांकि सलामी
बल्लेबाज आदर्श सिंह ने 36 गेंदों पर 1 चौके व 2 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। कप्तान समीर रिजवी (19)
लेग स्पिनर जीशान अंसारी की गेंद पर दिव्यांश जोशी को कैच थमा बैठे।
पारी के 15वें ओवर में आदर्श सिंह अपना वि केट गंवा बैठे। उन्हें रिंकू सिंह की गेंद पर रितुराज शर्मा ने कैच लपका।
सत्यम सांगू (16) और यशोवर्धन सिंह (26 रन, 14 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के) ने आक्रामक बल्लेबाजी की जिससे टीम ने आठ विकेट पर 142 रन बनाए। मेरठ मावेरिक्स की ओर सेनविजय कुमार ने 26 रन और जीशान अंसारी ने 30 रन देकर 2-2 विकेट चटकाए।
जवाब मेंलक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरि क्स को शुरुआती झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज दिव्यांश
जोशी (10) तीसरे ही ओवर में विनीत पंवार की गेंद पर कर्ण शर्मा को कैच थमा बैठे। हालांकि उनके जोड़ीदार
स्वास्तिक चिकारा नेननाबाद 97 रन की पारी खेली।
आईपीएल 2025 की विजेता रही आरसीबी का हिस्सा रहे चिकारा ने प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और
मात्र 46 गेंदों पर 9 चौके व सात छक्के से नाबाद 97 रन की आतिशी पारी खेली। उनका साथ देते हुए रितुराज शर्मा ने 26 गेंदों पर तीन चौके व दो छक्के से नाबाद 35 रन जोड़े।
चिकारा व रितुराज ने दूसरे विकेट के लिए मात्र 69 गेंदों पर 133 रन की अजेय शतकीय साझेदारी कर टीम की झोली मेंजीत डाल दी। वहीं कानपुर के गेंदबाजों को संघर्ष करनेके लिए मजबूर होना पड़ा और कई कोशिशों के बावजूद विकेट चटकाने में नाकाम रहे।
इस मैच के साथ ही स्वास्तिक चिकारा ने यूपी टी-20 लीग में अपने 1500 रन पूरे कर लिए। इससे पहले उनके
नाम 1459 रन थे और अब वह 39 मैचों में 1556 रन पूरे कर चुके है। साथ ही स्वास्तिक चिकारा मैन ऑफ द मैच भी बने।
