बरेली जिला जेल के बंदी की दिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत।

फतेहगंज पश्चिमी _ बरेली जिला जेल के बंदी की दिल्ली में इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 7 निवासी परवेज पुत्र बशीर अहमद उम्र 35 वर्ष बरेली जिला जेल में बंदी था उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक परवेज की पत्नी ने बताया कि उसके पति परवेज पिछले करीब पांच माह से गंभीर बीमार थे। पहले उनका इलाज बरेली जिला अस्पताल में चला। हालत में सुधार न होने पर मेरठ रेफर किया गया। वहां करीब 10 दिन उपचार के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तब दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेजा गया।जहां 12 दिन इलाज के बाद शनिवार रात को उनकी मौत हो गयी। पत्नी परवीन का आरोप है कि चिकित्सकों ने पहले तिल्ली बढ़ी होने की बात कही थी। बीमारी का पता चलने के बाद भी प्रभावी उपचार नहीं हो सका।
मृतक परवेज अपने पीछे पत्नी परवीन, तीन बेटियां आलिया, एशिया, फरीन और पुत्र आमिर को छोड़ गया है। परवीन बरेली बस जंक्शन के पास फुटपाथ पर रहकर कबाड़ बीनकर परिवार पालती हैं। पति की मौत से वह आहत है। उसका रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

दिल्ली में मृतक परवेज का पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंपा दिया गया है। परिजन शव लेकर बरेली फतेहगंज पश्चिमी अपने घर के लिए रवाना हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *