नाले में गिरने से एक और मौत के बाद भी नहीं चेत रहे प्राधिकरण अधिकारी

Spread the love


नोएडा के सेक्टर 58 में 27 वर्षीय इंजीनियर आर्यन की नाले में गिरने से हुई मौत के बाद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा है। गामा 1ओर बीटा 1 के बीच के 60 मी रोड का नाला टूट कर चार दिन पहले गिर गया था।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्य हरेन्द्र भाटी द्वारा वीडियो जैसे साक्ष्य के साथ इस ओर ध्यान दिलाने के बावजूद प्राधिकरण अधिकारी लगता है कि किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं।
लगातार इन टूटे हुए नालों मे पशु इंसान गिरते रहते हैं ,किसी की जान भी जा सकती है।
ग्रेटर नोएडा शहर मे आये दिन लगातार हादसे हो भी रहे है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सम्बन्धित सर्व श्री राजेश निम,वरिष्ठ प्रबंधक,स्वतंत्र वर्मा, प्रबंधक, कुलदीप शर्मा, सहायक प्रबंधक, विक्रम राजपूत, टेक्निकल सभी अपनी ज़िम्मेदारियों से क्यों भाग रहे है?
लगातार फ़ोन करके अवगत कराए जाने के उपरांत भी कार्य नहीं हो रहा आखिर क्यों??
@ सीईओ, ऐसीईओ, जीएम, DGM
भी धरातल पर आए शहर के सेक्टरों एवं गांव मे भी निरीक्षण करें, सब जगह बुरा हाल है।
हरेन्द्र भाटी
एक्टिव सिटीज़न टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *