भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जी का लखनऊ में भव्य स्वागत.. कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन , चिनहट मंडल उपाध्यक्ष “राजेश कुमार, भी पहुंचे अपने कार्यकर्ता साथियों के साथ स्वागत के लिए
लखनऊ। चिनहट, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का शनिवार को लखनऊ में प्रथम बार आगमन पर हुआ भव्य स्वागत। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं की भारी भीड़ जुटी रही। चौधरीचरण अमौसी हवाई अड्डे से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक कई स्वागत बिंदु (पॉइंट्स )बनाए गए थे। जहां लोगों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर 169 बक्शी का तालाब के माननीय विधायक श्री योगेश शुक्ला जी के (पॉइंट्स) पर वार्ड नंबर 14 भरवारा मल्हौर के पूर्व पार्षद प्रत्याशी (भाजपा) एवं चिनहट मंडल उपाध्यक्ष”राजेश कुमार, जी भी अपने कार्यकर्ता साथियों एवं जन समुदाय के साथ उनके भव्य स्वागत के लिए पहुंचे और उनका अभिनंदन किया।इस स्वागत समारोह में बहुत से पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।
