लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में पुलिस की नाक के नीचे संचालित बताए जा रहे आफ्टर डार्क कैफे पर हुक्का बार चलाए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैफे की आड़ में खुलेआम हुक्का परोसा जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में युवा इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है
क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो युवाओं में नशे की प्रवृत्ति और बढ़ सकती है
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि कैफे में नियमों के विरुद्ध हुक्का बार संचालित पाया जाता है तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए
