केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छात्र संवाद कार्यक्रम संपन्न”

Spread the love


“यूपीएस कटरा गुलाब सिंह के छात्रों ने पूंछे रोचक सवाल”

प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम तुलसी सदन हादी हाल, प्रतापगढ़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़, रानीगंज सत्यम ओझा और विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह रहे।
जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम ने बताया कि- कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के बच्चों ने अतिथियों का अभिनंदन माल्यार्पण एवं गीतों के माध्यम से किया।
मुख्य अतिथि सत्यम ओझा ने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का राष्ट्र निर्माता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति मानते हुए आत्मनिर्भरता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सकारात्मक सोच एवं निरंतर परिश्रम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संवाद सत्र कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल तकनीक, कौशल विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित अनेक प्रश्न पूंछे। अतिथियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को सरल ढंग से संतृप्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के प्रधानाध्यापक मो० फरहीम (राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक) के नेतृत्व में बच्चों ने 50 की संख्या में प्रतिभाग करते हुए रोचक प्रश्न पूंछे व सफल द्विपक्षीय संवाद किया। संवाद करने वाले बच्चों में मोहम्मद फरदीन, राजवीर अग्रहरि, प्रियांशु यादव, अनंत राज सिंह पटेल, आनंद राज पटेल, नंदिनी पाल, शुभी अग्रहरि, रुखसार बानो, अलिशबा नाज ने रोचक सवाल किये।
रंगोली टीम की सदस्य अंकिता सिंह, कल्पना, रूबी, प्रगति चौरसिया एवं रुपाली गोस्वामी का विशेष योगदान रहा। आयोजन के समन्वय एवं व्यवस्थापन की जिम्मेदारी राजीव कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, आशुतोष निर्मल एवं सुशील सिंह द्वारा कुशलतापूर्वक निभाई ।
इस अवसर पर जनपद के सुरेश कुमार सिंह, प्रभाकर यादव आदि समस्त खंड शिक्षा अधिकारी गण मौजूद रहे। योगेंद्र सिंह जिला समन्वयक प्रशिक्षण, इजहार अहमद जिला समन्वयक एमडीएम, प्रदीप यादव जिला समन्वयक निर्माण सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों,शिक्षकों एवं बच्चों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *