प्रतापगढ़ कुंडा मानिकपुर
सूदखोरों का कहर इस प्रकार हावी हो जाता है की एक दंपति को अपनी ही जमीन बचाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से गुहार लगानी पड़ जाती है
ऐसा नहीं है कि पीड़ित ने लोकल और जिले स्तर पर अपनी समस्या को अधिकारियों के सामने नहीं रखा
लोकल प्रशासन जब खुद सूदखोरों से सांठ गांठ कर लेते हैं और पीड़ित को ही दर-दर धक्के खाने को मजबूर कर देते हैं तो पीड़ित के पास एक आखरी उम्मीद बचती है प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ
पीड़ित पति-पत्नी ने योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी ही जमीन को बचाने के लिए न्याय की मांग की है
बता दे की मामला प्रतापगढ़ जनपद के अंतर्गत कुंडा तहसील के मानिकपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर राकेश कुमार धुरिया और उनकी पत्नी ने अपनी बेटी के शादी के लिए 350000 रुपए का कर्ज़ अपनी जमीन को गिरवी रखकर 6% की ब्याज दर पर गिरीश चंद्र दुबे उर्फ राजू दुबे से लिया था जिसका लगातार वह ब्याज भी देते चले आए कुछ महीनो से उनका रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो जाने की वजह से वह ब्याज नहीं भर पाए तो सूदखोरों ने अपने साथी मनोज कुमार सोनकर पुत्र गेंदालाल सोनकर निवासी मानिकपुर बभनपुर और विजय बहादुर पुत्र भैरव प्रसाद निवासी लौंदा मानिकपुर के साथ मिलकर पीड़ित राकेश कुमार धुरिया का अपहरण करके जबरदस्ती मारपीट कर धमकी देकर उनकी जमीन अपने नाम करवा ले पीड़ित ने मानिकपुर थाना समेत कुंडा प्रतापगढ़ के अधिकारियों तक भी अपनी समस्या बताई लेकिन सूदखोरों के आगे प्रशासन को नतमस्तक होना पड़ा
वहीं कुछ लोगों का कहना है की सूदखोरों का राजनीति में सकरी ए बीजेपी की पूर्व सांसद विनोद सोनकर से करीबी होने के कारण प्रशासन उनका कुछ नहीं कर पा रहा
पीड़ित पति-पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से गुहार लगाकर न्याय की मांग की है
