मीडिया सेंटर के प्रथम विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब, पत्रकारों व श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Spread the love


भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, हरप्रीत सिंह, नौशाद अहमद, अभिनंदन सिंह सहित तमाम प्रतिष्ठित पत्रकारों का हुआ सम्मान। ।
लखनऊ । ज्येष्ठ माह के पंचम शनिवार के पावन अवसर पर मीडिया सेंटर, बांसमंडी चौराहा चारबाग, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रथम विशाल भंडारा श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष नौशाद अहमद, पत्रकार अभिनंदन सिंह सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह को राम दरबार भेंट कर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही हरप्रीत सिंह, नौशाद अहमद, अभिनंदन सिंह तथा परिषद के अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित पत्रकारों को भी सम्मानित कर उनके सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई।इस अवसर पर भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह एवं उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठन के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। दोनों जाने माने प्रसिद्ध पत्रकारों ने उपस्थित लोगों से सामाजिक एकता, मानवीय मूल्यों एवं जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान किया। प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने आयोजकों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारे, सेवा और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में उसकी सक्रिय भागीदारी समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमन अग्रवाल, पुनीत मोहन, पुष्पेन्द्र शर्मा, तारिक खान एवं मोहित लोधी सहित मीडिया सेंटर परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
देर शाम तक चले भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, सेवा और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहनीय एवं प्रेरणादायी आयोजन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *