पिपरसंड से बाबा जय सिंह फार्म हाउस से गुलाल खेड़ा मार्ग तक सड़क निर्माण से , क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

Spread the love

वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को दी बधाई, बोले- सरोजनीनगर बन रहा विकास का मॉडल

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में पिपरसंड स्थित बाबा जय सिंह फार्म हाउस से लेकर गुलाल खेड़ा मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लंबे समय से जर्जर एवं बदहाल स्थिति में पड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग स्थानीय लोग लगातार उठा रहे थे। अब सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों तथा दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी थी।

क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक लगातार क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि आसपास के गांवों का संपर्क भी बेहतर होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को सड़क निर्माण कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिसका लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है।

संजय सिंह चौहान ने कहा कि पिपरसंड बाबा जय सिंह फार्म हाउस से गुलाल खेड़ा मार्ग तक की सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती थी, जिससे राहगीरों, किसानों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानियां होती थीं। ग्रामीणों द्वारा लगातार सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिस पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गंभीरता दिखाते हुए सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति दिलाई।

उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। किसानों को अपनी फसल और उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, वहीं क्षेत्र के व्यापारिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। इसके साथ ही गांवों के लोगों का शहर से संपर्क और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना के साथ कार्य कर रही है और सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में यह विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने भी सड़क निर्माण कार्य को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों का कहना है कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराते हैं। क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से आमजन का जीवन आसान हुआ है और लोगों का विश्वास जनप्रतिनिधियों के प्रति मजबूत हुआ है।

वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान ने अंत में कहा कि आने वाले समय में भी सरोजनीनगर क्षेत्र में विकास कार्यों की यही गति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को बेहतर सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र विकास और जनसुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है, जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को लगातार मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *