निजी संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में एआई वर्कशॉप का आयोजन कर बेटियों को किया जाएगा जागरूक

Spread the love

लखनऊ।डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से दुनिया को बदल रहा है। ऐसे समय में ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को तकनीक से जोड़ने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। NextGen Vowel द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं और युवतियों के लिए एक विशेष AI वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का नेतृत्व कर रही कंपनी की संस्थापक डिम्पल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल स्किल्स और नई तकनीकों की बुनियादी जानकारी देना है, ताकि वे आधुनिक तकनीकी दुनिया में आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में छात्राओं को AI के उपयोग, डिजिटल टूल्स, कंटेंट क्रिएशन, ऑनलाइन अवसरों और भविष्य में टेक्नोलॉजी आधारित करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को तकनीक के क्षेत्र में आगे लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक है। इस पहल से कई युवा छात्राओं को नई दिशा और भविष्य के लिए बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *