गर्मी का प्रकोप चरमराई विद्युत व्यवस्था

Spread the love

19 मई बिजनौर, ,लखनऊ । जहां एक और गर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं पर विद्युत कटौती अत्यधिक खपत के दबाव में आम उपभोक्ताओं की समस्याएं बढ़ गई हैं। लापरवाह विद्युत कर्मियों के चलते उपभोक्ताओं की छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। शारदा नगर विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत करने के बावजूद लोग बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। विद्युत जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था के चरमराने से क्षेत्र में आक्रोश है। अवर अभियंता इस और ध्यान नहीं देते। जबकि लाइनमैन प्लाटिंग ठेकेदारों और अनाधिकृत साइडों पर ज्यादा काम कर रहे हैं। अनधिकृत रूप से तमाम कनेक्शन दे दिए गए हैं जो अब लोड बढ़ाने की वजह से समस्या पैदा कर रहे हैं। कई जगहों पर खंभे लगे थे लाइन घूम के आनी थी , एस्टीमेट बनाने के बावजूद फिर मेहरबानी करके कनेक्शन दिया गया। अंदर खाने में यह कौन सी व्यवस्था है जांच का विषय है, जब तक उच्च अधिकारी स्थलीय जांच पड़ताल नहीं करेंगे आम जनमानस में समस्या बनी रहेगी। काफी लंबे समय से जमे हुए कर्मचारी आम उपभोक्ताओं का ध्यान नहीं देते हैं। व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर बिल्डर प्रॉपर्टी डीलर कि सेवा में व्यस्त रहते हैं। विद्युत व्यवस्था पर आधारित जनजीवन से इनका कोई सरोकार नहीं रहता। किसी के घर में पानी नहीं है कोई मोबाइल नहीं चार्ज कर पा रहा है यह कंप्लेंन पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे गंभीर विषयों पर लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे विभाग के उच्च अधिकारियों पर जन् विश्वास बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *