लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान के साहस से थमा सिंधोरा का बवाल, हत्या के बाद भारी आक्रोश

Spread the love

विश्वनाथ प्रताप सिंह

वाराणसी सिंधोरा थाना क्षेत्र बसंतपुर में मंगलवार की रात रोहित राजभर की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। बुधवार को परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या को एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए सिंधोरा बाजार चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू होने लगी, लेकिन तभी गोमती जोन की डीसीपी नीतू काद्दयान (लेडी सिंघम) ने मोर्चा संभाला।
रणक्षेत्र बने चौराहे पर पहुँचकर डीसीपी नीतू काद्दयान ने अपनी सूझबूझ और कड़क तेवर से न केवल भीड़ को शांत कराया, बल्कि पीड़ित परिवार से सीधा संवाद कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उनके साथ चोलापुर थाना प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया (लेडी सिंघम) ने भी मुस्तैदी दिखाई। दोनों महिला अधिकारियों की सक्रियता और सख्त आश्वासन के बाद 4 घंटे से चल रहा प्रदर्शन समाप्त हुआ।
इस दौरान एडीसीपी नृपेंद्र कुमार, एसीपी विजय प्रताप सिंह और पिंडरा एसडीएम व सिंधोरा थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी और लेडी सब इंस्पेक्टर दीप्ती शर्मा सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। मृतक के भाई ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर साजिश की आशंका जताई है। डीसीपी नीतू काद्दयान के कड़े रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल, क्षेत्र में शांति है और पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *