लखनऊ: काकोरी में सनसनीखेज मामला, सास की हत्या के बाद कब्र से शव निकाला गयालखनऊ

Spread the love

लखनऊ: काकोरी में सनसनीखेज मामला, सास की हत्या के बाद कब्र से शव निकाला गया
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर मृतका के शव को कब्र से निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौजूद रही।
जानकारी के मुताबिक, गांव में एक बहू द्वारा अपने प्रेम संबंध के चलते सास को कथित तौर पर रोटी में जहर देकर मारने का मामला सामने आया था। घटना के बाद परिजनों ने सभी रीति-रिवाजों के अनुसार शव को खेत में दफना दिया था।
मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी और हत्या की आशंका जताई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
जांच के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और डीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने का काम भी किया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *