कदौरा में एच सर्विस सेंटर एवं कैंटीन का शुभारंभ

Spread the love

दैनिक भद्रावती टाइम्स उत्तर प्रदेश चीफ हेड रानू मंसूरी विजय राज तहसील संवाददाता

कदौरा (जालौन)। नियर कंचन पेट्रोल टैंक के पहले, हमीरपुर रोड कदौरा स्थित एच सर्विस सेंटर एवं कैंटीन का शुभारंभ मंगलवार दोपहर 11 बजे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर नसीम अंसारी ने बताया कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सेवा और गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सेंटर की शुरुआत की गई है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुराद मंसूरी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी एवं गुल्लू मियां पूर्व चेयरमैन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रोपराइटर नसीम अंसारी को शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी।
समारोह में मुराद मंसूरी (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी), विकास सोनी, कल्लू अक्का, असद रजा, बच्ची होटल, सकील सरंग, राजा शर्मा, राजू बाजपेई, लाल अंसारी, सत्तार, जमील अहमद (फल वाले), सकील अंसारी, सब्बीर खान, रसीद मंसूरी, अख्तर मंसूरी, बट्टू मियां, रानू मंसूरी, जुनेद अहमद (बैंगलोर), बालेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन अवसर पर सभी ने नए प्रतिष्ठान की उन्नति एवं सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *