राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीएलओ को किया गया सम्मानित

Spread the love

बरेली। आंवला तहसील सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य करने वाले बी एल ओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह द्वारा दी प्रचलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालयों के छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी एल ओ एवं सुपरवाइजरगणों को प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमें कार्य का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए हम सभी एक दूसरे के पूरक हैं अच्छे लोग दिखाई देते हैं जो अपना कर्म जिम्मेदारी के साथ करते हैं। भारत एक ऐसा देश है जो प्रजातंत्र है। साथ ही बच्चों के बारे में कहा कि बच्चे मोबाइल से स्मार्ट स्टडी कर रहे हैं मोबाइल का सदुपयोग सही दिशा में करने को कहा। साथ ही सभी बीएलओ की अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा की एवं पूरे प्रदेश में तहसील आंवला को एसआईआर का कार्य पूर्ण करने के लिए छठा स्थान प्राप्त करने के लिए एसडीएम आंवला को बधाई दी। उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने बताया कि विशेष प्रगढ़ पुनरीक्षण में हमारे सभी बीएलओ ने दिन-रात लगकर एक बड़े कार्य को समय से पूरा करने का अंजाम दिया और बताया कि ऐसे बहुत से कर्मचारी हैं जिन्होंने जीवन में पहली बार एसआईआर का कार्य किया होगा और बताया कि इस समय जिनका एसआईआर के दौरान वेरिफिकेशन नहीं हुआ था उनके नोटिस की सुनवाई चल रही है जिसका की कार्य तेजी से चल रहा है। तहसीलदार आंवला बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हम सभी शपथ लेते हैं कि लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु सभी शत प्रतिशत मतदान करेंगे और लोगों को भी गांव में जाकर जागरूक करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र वर्मा द्वारा वोट के अधिकार के प्रयोग करने पर जोर दिया गया। छात्रा अनन्या सिंह द्वारा लोकतंत्र एवं राजतंत्र का अंतर बताते हुए अपने मत का निष्पक्ष एवं निर्भरता के साथ मतदान करने पर जोर दिया गया। तहसील आंवला में इस समय 342 बीएलओ कार्यरत हैं सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विशेष कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरगणों को उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सोमदत्त शर्मा द्वारा किया गया
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी एल ओ में सत्येंद्र पाल सिंह, सोमवीर सिंह,प्रदीप वर्मा, रामशरण आशीष कुमार मुकुल महेश्वरी आलोक सक प्रवीण यादव सज्जाद हुसैन,रेनू वर्मा, गिरीश, विनोद शर्मा, रानी अंसारी, दीपशिखा कमल बाबू रोहित यादव अभिमन्यु गुप्ता एवं सुपरवाइजरगणों में कुमुद कांत, राहुल शर्मा, मोहम्मद ओवैस संतोष शर्मा अब्दुल फ़राज़ प्रवेश लता सैनी को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ए ई आर ओ दीप्ति सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत शिक्षक जय गोविंद सिंह,राजकुमार सिंह बीआरसी नीरज कुमार विक्रम, राजकुमार,संदीप बंसल,अम्बरीष मिश्रा, इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *