दो दिवसीय क्षमता सम्वर्द्धन कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

लखनऊ। जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षकों, प्रक्षिणार्थियों तथा स्टाफ का दो दिवसीय क्षमता सम्वर्द्धन कार्यक्रम का समापन माननीय अध्यक्ष श्री संजय आर. भूसरेड्डी के मार्गदर्शन उपरांत दिनांक 02-01-2026 को जन शिक्षण संस्थान] लखनऊ के उपाध्यक्ष श्री मयंक अग्रवाल एवं इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के सलाहकार श्री प्रवीण टण्डन द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर] किया गया। मुख्य अतिथि श्री मयंक अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर होने से एक परिवार ही नहीं अपितु पूरे देश की अर्थव्यवस्था बढ़ती है।
द्वितीय सत्र के कार्यक्रम इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के सलाहकार श्री प्रवीण टण्डन जी के द्वारा पी.पी.टी. के माध्यम से आजिविका से स्वयं को आगे बढाने के तरीके बताते हुये प्रोत्साहित किया गया। कलात्मक वस्तुओं के विशेषज्ञ एवं डिजाईनर श्री के.के. श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को आनलाईन एवं आफलाईन तरीके से कलात्मक वस्तुओं से आय सम्वर्धन की आवश्यकता एवं पहचान को परिभाषित किया। द्वितीय सत्र में संस्थान के निदेशक श्री सौरभ कुमार खरे ने सिद्ध पोर्टल के विभिन्न टैबों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संस्थान के तपन साहू] शुभम मिश्रा, आदित्य मिश्रा, गौरी शंकर सिंह प्रशिक्षका अंचला देवी, अनीता यादव एवं प्रियंका त्रिपाठी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *