गोरखपुर के कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत गुरु गोरखनाथ

Spread the love

*मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28 को *

सुनील पाठक ,गोरखपुर ब्यूरो, पूर्वांचल हेड,

गोरखपुर के कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ भरोहिया कानापार पीपीगंज में*मुफ्त स्वास्थ्य शिविर *का आयोजन दिनांक 28 दिन रविवार 10:00 बजे से किया गया है जिसके आयोजक राजेश सिंह दयाल है आपको बताते चलें यही कार्यक्रम आरोग्यधाम बालापार रोड सोनबरसा में भी आयोजित किया जाएगा इस समय पूरे क्षेत्र में चौराहा पर बड़े-बड़े होर्डिंग और प्रचार प्रसार के माध्यम से किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के समस्त महिला पुरुष हर वर्ग के लोग इस मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं। आपको जानकारी देते चलें की राजेश सिंह दयाल बहुत ही सामाजिक और सबके सुख-दुख में शरीक होने वाले व्यक्ति हैं इन्होंने जन्म से गरीबी देखी है और बहुत ही संघर्षों के बाद इस जगह पर पहुंचे हैं कहते हैं इंसान का मेहनत और संघर्ष कभी बेकार नहीं जाता है। मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है और जिसने इस धरती पर मानव सेवा किया वह सच्चे महीने में ईश्वर के नजदीक है। प्राप्त सूचना के अनुसार शिविर में आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक जैसे न्यूरो सर्जन, हृदय रोग, हड्डी रोग ,बाल रोग, स्त्री रोग, सामान्य चिकित्सक, नेतृत्व स्वरूप डॉक्टर मौजूद रहेंगे। मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त जांच मुफ्त दवा मुफ्त उपचार की पूरी व्यवस्था है आपको बताते चलें कि स्वास्थ्य शिविर के गंभीर मरीजों को श्री गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज में विशेष छूट पर भी इलाज किया जाएगा ।आपको बताते समय की मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का टोल फ्री नंबर 8052 88 88 80 दिया गया है जिस पर आप मेडिकल कैंप की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *