(वर्तमान में कानपुर में पदस्थ) द्वारा वर्ष 2025 के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। उनके इस सराहनीय योगदान से राज्य कर विभाग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य की प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सुश्री अंजलि चौरसिया सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की पूर्व छात्रा तथा लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक हैं। शासकीय दायित्वों के कुशल निर्वहन के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में उनकी निरंतर उपलब्धियाँ अत्यंत प्रशंसनीय, प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय हैं। 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025, चेन्नई में उन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक अर्जित किया, जबकि 1500 मीटर एवं 5000 मीटर स्पर्धाओं में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 (फाइनल), पटना में 15 दिसंबर 2025 को आयोजित 200 मीटर दौड़ में उन्होंने शीर्ष आठ में सातवाँ स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने एक विशेष उपलब्धि के अंतर्गत मात्र 10 दिनों में श्रीनगर (लाल चौक) से दिल्ली तक 829 किलोमीटर की कठिन दूरी सफलतापूर्वक पूर्ण की। लादाख–लेह मैराथन में 12 सितंबर 2025 को आयोजित 42 किलोमीटर की उच्च ऊँचाई पर होने वाली मैराथन दौड़ को उन्होंने 5 घंटे 30 मिनट में पूर्ण कर महिला वर्ग में 20वाँ स्थान प्राप्त किया। साथ ही, वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित खारदुंग ला चैलेंज (72 किलोमीटर) प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया है।इसी क्रम में पंचमढ़ी रन-2025 में 13 जुलाई 2025 को आयोजित 21 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ (अधिकतम ऊँचाई 1,030 मीटर) में उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की। सुश्री अंजलि चौरसिया की इन उपलब्धियों से राज्य कर विभाग की छवि सुदृढ़ हुई है तथा उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। विभाग को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व है तथा भविष्य में भी उनके निरंतर उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करता है।
राज्य कर विभाग, उत्तर प्रदेश में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत सुश्री अंजलि चौरसिया
