आशियाना में श्री राम कथा के भव्य आयोजन में पहुंचे भारतीय पत्रकार

Spread the love

आशियाना में श्री राम कथा के भव्य आयोजन में पहुंचे भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, मिला राम-हनुमान का आशीर्वाद।।

एम एल त्रिपाठी

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सनातन एकता मंच के तत्वाधान में सेंट कान्वेंट स्कूल के सामने, रजनी खण्ड सेकंड, शारदा नगर में आयोजित श्री राम कथा का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हो रहा है। कथा व्यास के रूप में हनुमानगढ़ी, अयोध्या धाम से पधारे मोहिताचार्य जी महाराज ने श्री राम जन्मोत्सव की दिव्य कथा का भावपूर्ण रसपान कराया।
इस पावन अवसर पर सनातन एकता मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से सहयोग करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। मंच के अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा सहित रघुपति सिंह, मुकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजीव पांडे, पुष्पेंद्र सिंह, विकास सिंह, अतुल तिवारी, प्रमोद कुमार तिवारी, उमेश त्रिपाठी, अमित जायसवाल, विमल सिंह आदि की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
श्री राम कथा के इस पावन आयोजन में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह अपने पदाधिकारियों के साथ विशेष रूप से उपस्थित हुए और कथा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर व्यास गद्दी से कथा कर रहे मोहिताचार्य जी महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह को रामनामी का फ़टका पहनाकर, राम दरबार का चित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया तथा श्री राम एवं श्री हनुमान जी की विशेष कृपा व आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री राम कथा के आयोजन को सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति और धार्मिक चेतना को मजबूत करने वाला बताया। आयोजन स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *