नौरंगाबाद में 100% SIR कार्य पूरा: आंगनबाड़ी एवं बीएलओ कमलेश की मेहनत से सफल हुआ विशेष पुनरीक्षण अभियान।

Spread the love

अलीगढ़। जिले की विधानसभा 75 कोल के अंतर्गत भाग संख्या 175 नौरंगाबाद में विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ कमलेश ने 100% सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

कमलेश ने बताया कि शुरुआत में स्थानीय जनता को समझाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण था, लेकिन जिले की जनता बेहद समझदार है। कम समय में ही लोगों ने सहयोग करते हुए पूरे SIR कार्य को पूरा कराया।

भाग संख्या 175 नौरंगाबाद में कुल लगभग 800–900 वोटर पंजीकृत थे, जिनमें से 652 लोगों के फॉर्म सफलतापूर्वक भरवाए गए।
इस दौरान 2003 की मतदाता सूची से नामों का मिलान किया गया। जिन लोगों के नाम उस सूची में नहीं पाए गए, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुनः पंजीकरण फॉर्म भरवाए गए।

बीएलओ कमलेश सिंह ने बताया कि –
“जनता ने बड़ी सूझबूझ और जिम्मेदारी के साथ हमारा सहयोग किया। सभी के मिलकर प्रयास करने से ही SIR अभियान 100 प्रतिशत पूरा हो पाया।”

नौरंगाबाद क्षेत्र में इस उपलब्धि को चुनावी व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता और जनता की जागरूकता का प्रतीक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *