सामाजिक कार्यकर्ता रोशन प्रताप सिंह ने लगाया भूमाफियाओं पर आरोप

Spread the love

गोरखपुर, 26 नवंबर ,गोरखपुर के चौरी चौरा तहसील अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ता रोशन प्रताप सिंह स्थाई निवासी गन्नौर थाना चोरी चोरा निवासी ने जिलाधिकारी गोरखपुर से मिलकर शिकायती पत्र देकर भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एकदिवसीय प्रदर्शन के दौरान रोशन प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के ही मनबढ़,दबंग, एवं पेशेवर भू माफिया किस्म के पिंटू सिंह पुत्र स्वर्गीय रामाधार सिंह, अंकित सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, लालजी सिंह पुत्र शंकू सिंह, तथा अन्य मिलकर ग्राम सभा की जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए हैं उन्होंने बताया कि चौरी चौरा तहसील के क्षेत्रीय कानूनगो मुस्ताक अली और लेखपाल वीरेंद्र सिंह की मिली भगत से चक संख्या 560 पर कब्जा किए हुए हैं जब हम इसका विरोध कर रहे हैं तो इसके अलावा हमें तथा हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं अगर कहीं भी किसी प्रकार की मेरे साथ कोई घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार उपरोक्त भूमाफिया होंगे।साथ ही कह रहे हैं कि इस मुद्दे से किनारे हो जाओ नहीं तो तुम्हारा बहुत बुरा हाल होगा। अब सवाल यह उठता है कि जब सामाजिक लोगों का यह हाल है तो आम जनमानस के साथ क्या हाल करते होंगे भगवान ही मालिक हैं। रोशन प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा की श्रीमान जी चक संख्या 560 के अलावा अन्य चकों का नायब तहसीलदार स्तर से सीमांकन करने की कृपा करें। तथा हमारे एवं परिवार के जान माल की सुरक्षा करें। यह सभी उपरोक्त भूमिया पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं और धन और बल के बदौलत तमाम अनैतिक काम करते रहते हैं जिससे क्षेत्र के लोग इनके खिलाफ बोलने से डरते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ने अंत में जिलाधिकारी से मांग किया है कि ऐसे भूमिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई आवश्यक है नहीं तो क्षेत्र के तमाम गरीब गुरुओं का जमीन कब्जा होता रहेगा और इनका मन बढ़ता रहेगा ज्ञापन देने वालों में रोशन प्रताप सिंह कृष्णानंद यादव पूर्व प्रधान सत्यदेव यादव रामकुमार जलाल सिंह दीनानाथ सिंह कमलेश कुमार आज दर्जनों की संख्या उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *