बाबा जय सिंह कॉम्पलेस पर संजय सिंह चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष ने राजधानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष का जन्मदिन

Spread the love

बाबा जय सिंह कॉम्पलेस पर संजय सिंह चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष ने राजधानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष का जन्मदिन पत्रकार साथियों के साथ धूमधाम से मनाया

24 नवंबर का दिन पत्रकारिता जगत में एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आता

सरोजिनी नगर लखनऊ. राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजधानी प्रेस क्लब के संरक्षक संजय सिंह चौहान ने नटकुर पुलिया मोड़ पर अपने बाबा जय सिँह कॉम्पलेक्स मीडिया कार्यालय पर राजधानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय का जन्मदिन पत्रकार टीम दिनेश सिंह चौहान, आनंद सिंह चौहान, रामराज, विशाल चौधरी, आशीष मिश्रा विशाल कनौजिया, संदीप पांडे, कैलाश, दिनेश यादव, ने रामनरेश गुप्ता आशुतोष चतुर्वेदी सैनिक मोहम्मद शरीफ, रविंद्र सिंह चौहान, शकील अहमद, शैलेंद्र कुमार, धर्मेंद्र तिवारी के साथ बड़े धूमधाम से मनाया . संजय सिंह चौहान ने बताया अध्यक्ष संतोष उपाध्याय सौम्य स्वभाव, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और समाज के मुद्दों को बेबाकी से सामने लाने के लिए पहचाने जाने वाले अब तक अपनी लेखनी और कार्यशैली से लोगों का दिल जीता है। अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने एक हृदयस्पर्शी संदेश जारी करते हुए कहा कि आज तक उन्हें जितना भी प्यार, सम्मान और सहयोग मिला है, उसके लिए वे हृदय से सभी का
आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा और सही बात को सही रूप में जनता तक पहुँचाना ही हमारा उद्देश्य रहा है, और लोगों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा जहाँ उनकी पत्रकारिता प्रतिबद्धता और सच्चाई हमेशा उनके कार्यों में झलकती है। समाज के ज्वलंत मुद्दों पर उनकी पकड़, ज़मीनी हकीकत को उजागर करने का साहस और हर वर्ग की आवाज़ बनने की क्षमता उन्हें एक सशक्त पत्रकार की पहचान देती है। दिनेश सिंह चौहान ने अपने शब्दों में पत्रकार साथियों को संदेश दिया कि मीडिया देश का सच का आईना दिखाने का चौथा स्तंभ है यह स्तंभ इतना मजबूत होता है की बड़े से बड़े भ्रष्टाचारियों को जड़ से उखाड़ कर फेंकने की ताकत रखता है और समाज में सच का आईना दिखाने की ताकत रखता है दिनेश चौहान ने सभी पत्रकार साथियों को निष्पक्ष और ईमानदारी से पत्रकारिता करने का संदेश दिया है. अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर उन्होंने विशेष रूप से कहा कि- यदि आप समी हमें शुभकामनाएं देकर इस दिन को और विशेष बना दें, तो वही हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। आपका प्यार और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उनके इस संदेश ने पाठकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के दिलों को छू लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *