कंगारू किड्स प्री प्राइमरी स्कूल एवं ब्लूमिंग बड्स स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का भव्य आयोजन

Spread the love

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान, अभिभावकों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

श्रद्धा, मेहनत और आत्मविश्वास जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं : श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी

संतकबीरनगर। खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच में शुक्रवार को कंगारू किड्स प्री प्राइमरी स्कूल एवं ब्लूमिंग बड्स स्कूल में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए तथा प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रबंध निदेशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “श्रद्धा, मेहनत और आत्मविश्वास जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसे पुरस्कार बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। अभिभावकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें भोजन और आरामदायक बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की और छात्रों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।प्रधानाचार्य श्रीमती वसुंधरा मिश्रा ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सम्मानित विद्यार्थियों ने कहा कि इस पुरस्कार से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और भविष्य में और मेहनत करने की प्रेरणा मिली है। एकेडमी मैनेजर डी.सी. पांडे ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की उपलब्धियों का उत्सव हैं, बल्कि यह शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि ब्लूमिंग बड्स स्कूल शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। अभिभावकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। समापन पर सभी ने स्कूल प्रबंधन को इस सार्थक और सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *