संवाददाता
बहेड़ी। केसर शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू करने से पहले पूजा की रस्म अदा की गई. पूजा के बाद मिल के पटले पर गन्ना डालने की रस्म भी पूरी की गई.मिल में कल दोपहर से पेराई का काम शुरू हो जाएगा.
मिल में आज मुहूर्त के हिसाब से पूजा हुई. मिल के सीईओ शरत मिश्रा ने पूजा की रस्म अदा कराई.इसके बाद गन्ना लेकर आए किसानों को शाल उढाकर सम्मानित किया गया. डनलप लेकर आए बैलों का तिलक कर उनको मिठाई खिलाई गई.
केसर मिल में पेराई शुरू होने से पहले हुई पूजा, बैलों का किया तिलक
