केसर में हुआ बायलर पूजन, 18 से शुरू होगी पेराई

Spread the love

संवाददाता
बहेड़ी। केसर शुगर मिल में आज बायलर में आग डाल दी गई. विधिवत हवन पूजन के बाद केसर के सीइओ शरत मिश्रा ने बायलर में आग डालने की रस्म अदा की.
केसर मिल का पेराई सत्र 18 नवम्बर से शुरू होना है.मिल प्रबंधन ने इसको लेकर की जाने वाली तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए बायलर पूजन की रस्म पूरी की. इस मौके पर मिल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *