संवाददाता
बहेड़ी। रक्तदान,मानव सेवा का एक
बेहतरीन ज़रिया है. बहेड़ी के युवा नेता और समाजसेवी राहुल गुप्ता इस नेक काम को अंजाम देने के लिए हर साल एक रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं. रक्तदान के लिए वह शहर के लोगों को जागरूक करने और रक्तदान को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाते हैं. इस साल 14 नवम्बर को यह रक्तदान शिविर लगाया जाएगा.
यह रक्तदान शिविर अटल समर्पण फाउंडेशन और एचडीएफसी के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है.14 नवम्बर को साईं सुधा बैंकेट हाल में इस शिविर का आयोजन होगा. राहुल गुप्ता ने लोगों से रक्तदान कर सबसे बड़े दान के हिस्सेदार बनने की अपील की है.
बहेड़ी में 14 नवम्बर को लगेगा रक्तदान शिविर
