महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

महाराजगंज , फरेंदा तहसील अंतर्गत फरेंदा थाने के सौजन्य से फरेंदा के अंकुर पैलेस में मिशन शक्ति टीम /एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के बहू बेटियों को एकत्रित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी सुरक्षा एवं महिला शक्ति सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान किया गया जिसमें क्षेत्र से भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी ।वहीं कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में फैलीकृतियों जैसे दहेज उत्पीड़न घरेलू हिंसा आदि के प्रतिजागरूकता फैलाना था जिसमें मिशन शक्ति टीम महिलाओं की सक्रिय भूमिका रही ।वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस चिनप्पा साहब रहे। अपने संबोधन में कहा कि बालिकाओं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सखी वन स्टाफ सेंटर पास्को एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह दहेज प्रथा घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई वह पंपलेट वितरित किया गया तथा हेल्पलाइन नंबर 1090 1098 1030 181 112 1930 आगे नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्थान आई पुलिस का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में आए हुए सभी महिलाओं के जलपान की व्यवस्था की गई थी काफी महिलाएं इस कार्यक्रम से संतुष्ट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *