राजधानी लखनऊ आयोजित हुई तीसरी ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा 2025

Spread the love

कार्यक्रम में LGBTQIA समुदाय की पहचान के सम्मान एवं समाज में जागरूकता शिक्षा स्वास्थ्य एवं अधिकारों के साथ साथ आम जनमानस के विशाल जन समूह के साथ सज धज का ट्रांसजेंडर साथी झूमते नाचते हुए और अपने अधिकारों के प्रति नारेबाजी करते हुए पदयात्रा में शामिल हुए ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा का आयोजन किया गया जो कि लोहिया गेट नंबर 4 से शुरू होकर 1090 चौराहे पर मुख्य मंच पर पहुँची मुख्य मंच पर आने को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए एवं मुख्यअतिथि के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय जी महासचिव श्री कुलदीप कुमार मिश्रा जी पूर्व उपाध्यक्ष इंडिया वेलफेयर बोर्ड से सोनम चिश्ती उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड से सलाहकार देविका एस बंगलामुखी सर ग्रुप के संस्थापक शहाबुद्दीन खान जी समाजसेविका सुरैया सिद्दीकी जी दुर्गेश सिंह दीपू जी राकेश कुमार सिंह जी महंत मठ मनकामेश्वर मंदिर से दिव्या गिरी जी राज्य महिला आयोग सदस्य रितु शाही जी सम्मिलित हुई साइबर क्राइम पर जागरूकता के कार्यक्रम में साइबर पुलिस से श्री आदिल जी एवं उनकी टीम द्वारा लोगो साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई एवं लोगों के सवालों के जवाब भी दिए गए
उक्त कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर के मुद्दों को लेकर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें सम्मानित अतिथियों ने अपनी बात मंच के माध्यम से रखी और लोगों को मुख्यमंच के माध्यम से हम साथ हैं अलग नहीं है और बराबर से कदम से कदम मिला कर चलने का हौसला और साथ विश्वास की भावना लोगों में जागृत करने का आवाहन किया गया

उक्त कार्यक्रम आदिशिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम के संयोजिका प्रियंका सिंह रघुवंशी एवं ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा समिति के द्वारा हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *