गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के गोरखपुर से एक बड़ी खबर निकल कर

Spread the love

सुनील कुमार छोड़ सकते हैं भा कि यू (रोहटा)का साथ

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के गोरखपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जी हां यह मैं नहीं कह रहा हूं इस बात की चर्चा कई जगह हो रही है लेकिन सच्चाई क्या है अभी मैं स्पष्ट नहीं कर सकता। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वांचल के गोरखपुर निवासी वरिष्ठ किसान नेता भारतीय किसान यूनियन (रोहटा )के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगठन को छोड़ सकते हैं ऐसी चर्चा उनके समर्थक और कार्यकर्ता आपस में काना फूसी कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि पिछले महीने उनके यहां एक ब्रह्म भोज में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन होना था लेकिन किसी कारणवश नहीं आ पाए।इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष को कई बार फोन किया जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा करना था जबकि यही सही समय है कि गांव गिराव तक संगठन को मजबूत किया जा सकता है।जो राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोन रिसीव नहीं हुआ और नहीं पलटवार करके बात करने का प्रयास किया गया इस बात की भी चर्चा है कि जो संगठन अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो यह सुख और दुख में शामिल नहीं हो सकता किसी मुद्दे पर खुली बहस नहीं हो सकती कहीं किसानों से संबंधित कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता केवल जॉइनिंग लेटर दे देने से संगठन मजबूत नहीं होता। किसी भी संगठन को मजबूत करने के लिए धन और जन् की जरूरत पड़ती है। और कार्यकर्ता बनने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है तब जाकर कोई संगठन ऊंचाई की बुलंदियों पर पहुंचता है। अब ऐसे में यह भी देखना है कि क्या राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन रोहटा से अपना नाता तोड़ सकते हैं या सब कुछ ठीक-ठाक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *