प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर में भीषण एक्सीडेंट एक की मौत कई घायल

Spread the love


प्रतापगढ़ से ब्यूरो चीफ राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर मानिकपुर में मीर गढ़वा चौराहे के पास रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कर लखनऊ की ओर जा रही थी। अनियंत्रित होने के बाद वह ठेला दुकानदारों के साथ ही राहगीरों को रौदते हुए हाईवे किनारे चली गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हाईवे पर भगदड़ मच गई। बाजार के लोग भाग कर पहुंचे तो घायलों को उठाया। कार की चपेट में आने से कुंडा अलीगंज में होम्योपैथिक क्लीनिक चलाने वाले कौशांबी बुलाकीपुर के चिकित्सक मधुकर प्रकाश सोनकर, की. मृत्यु हो गई ।स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की टक्कर से कई अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। घटना को लेकर देर रात तक अफरातफरी मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *