वृद्ध ने मंदिर में भरी किशोरी की मांग,फिर किया दुष्कर्म

Spread the love

सुनील पाठक ,पूर्वांचल ब्यूरो, कुशीनगर,

कुशीनगर, के नेबुआ नौरंगिया में अजीब में एक अजीब घटना सामने आई। सुनेंगे तो दांतों तले उंगली दबा लेंगे लेकिन ऐसा होता है ।खेत की तरफ गई 14 वर्षीय किशोरी को 60 वर्षीय वृद्ध जबरदस्ती बाइक पर बैठकर बिहार के मदनपुर देवी मंदिर ले गया। वहां उसने उसके मांग सिंदूर भर दियाहै उसके बाद सुनसान जगह पर जंगल में दुष्कर्म किया ।रात होने पर किशोरी को घर लेकर गया पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
तहरीर के आधार पर निबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार को खेत में काम कर रही बुलाने गई थी आरोप है कि बगल के गांव का रहने वाला एक वृद्ध बाइक से आया और किशोरी को जबरदस्ती बाइक पर बैठकर निकल गया। बुजुर्ग किशोरी को बिहार के मदनपुर देवी मंदिर ले गया जहां उसने किशोरी की मांग सिंदूर भर दी। मंदिर से लौटते समय जंगल में उसने किशोरी से जबरदस्ती संबंध बनाया । इधर किशोरी को घर से गायब होते देख परिजन परेशान होकर रात हो गए। लौटते समय रात हो गई पर उसका पता नहीं लगा । विश्व सूत्र से पता चला कि बगल के गांव का एक वृद्ध बाइक से कहीं ले गया है परिजन इसकी सूचना पुलिस को दिए किशोरी के गायब होने की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। इस संबंध में जब थाना प्रभारी नबुआ नौरंगिया दीपक सिंह से बात की गई तो पता चला कि आरोपी को उसके घर से पकड़ कर लाने ले पुलिस गई है जल्द ही गिरफ्तार होगी।और कहा कि किशोरी को वन स्टाफ सेंटर भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *