कौशल सुधार प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

Spread the love

पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगहीभारी विकास खंड भरोहिया तहसील कैम्पियरगंज में कौशल सुधार प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वित्त्तीय वर्ष 2025 – 26 के प्रशिक्षण शिविर मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र खजनी गोरखपुर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन वार्ड संख्या 15 भरोहिया प्रथम की जिला पंचायत सदस्य सरोज देवी ने किया.
6 सितंबर को मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र खजनी गोरखपुर द्वारा 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण कार्यक्रम जो 6 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक चलेगा जिसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 15 गोरखपुर सरोज देवी के कर कमलो द्वारा फिता काटकर संपन्न हुआ.

उद्घाटन उपरांत जिला पंचायत सदस्य सरोज देवी का परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी गोरखपुर मंडल आर के श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं बुके देकर स्वागत किया.
विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित आर के श्रीवास्तव परीक्षेत्रीय ग्राम उद्योग अधिकारी का स्वागत खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र खजनी के पूर्व प्राचार्य शिवजी कुंवर ने माल्यार्पण कर किया.

15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वित्त्तीय वर्ष 2025 – 26 के प्रशिक्षण में उपस्थित 50 लाभार्थी के प्रशिक्षार्थियों को जिला पंचायत सदस्य सरोज देवी ने नारी सशक्तिकरण और खादी ग्रामोद्योग के गुणों को बताया. जिससे वह अपने जीवन में कैसे सुधार लाएं. उन्होंने संबोधित करते हुए आस पास के गांव से आई महिलाओं लड़कियों बेटियों के उत्तम जीवन की कामना करते हुए कही कि देश आत्मनिर्भर बन रहा है आप लोग भी आत्मनिर्भर बनिए. खादी ग्रामोद्योग से विभिन्न प्रकार की योजनाएं चल रही है इसका लाभ लिजिए. प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की इच्छा है कि बेरोजगार महिलाएं अपना खुद का स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बने.
खादी ग्राम उद्योग से आप एक लाख दो लाख रुपए का ऋण लेकर आप अपने उद्योग को आगे बढ़ा सकते हैं. अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं जिसमें 35 प्रतिशत की सब्सिडी उपलब्ध हैं.

प्रधानमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना के उद्घाटन समारोह में मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र खजनी गोरखपुर के तरफ से शिवजी कुंवर, शिवेंद्र सिंह समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र सिंह ने किया. शिवेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र में दो बैच का संचालन किया जाएगा. जिसमें एक एससीएसपी सिलाई एवं एक बैच सामान्य ब्यूटी पार्लर का चलाया जाएगा. प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा.

यह प्रशिक्षण शिविर ग्राम पंचायत बगहीभारी विकास खंड भरोहिया तहसील कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर के नेहरू इंटर कॉलेज के बगल में स्थित एक निजी संस्थान में संपन्न हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *