घुश्मेश्वर नाथ धाम, प्रतापगढ़। समाजसेवी राकेश पाण्डेय ने शुक्रवार को बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में दुग्ध और जल से विशाल रुद्राभिषेक कर लोकमंगल की प्रार्थना की। विगत 4 वर्षों से बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों भक्तगण प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह आयोजन समाजसेवी राकेश पाण्डेय और उनके पिता राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय की ओर से होता है। इस आयोजन में सैकड़ों भक्तगण बाल्टी-बाल्टी जल भरकर अपना सहयोग देते हैं और बाबा घुइसरनाथ जी से विश्व कल्याणार्थ हेतु कामना करते हैं। अनेकों आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच यह कार्यक्रम संपन्न हुआ करता है। समाजसेवी राकेश पाण्डेय मूलतः काशीपुर पूरे नेवल के निवासी हैं। इस दौरान एडवोकेट सुधीर तिवारी, अमित मिश्र, समाजसेवी मिंकू तिवारी, रोशन पाण्डेय, रत्नेश पाण्डेय, शिवाकांत पाण्डेय, कुलदीप मिश्र, विजय गिरि समेत सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।
बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में दुग्ध और जल से विशाल रुद्राभिषेक कर लोकमंगल की प्रार्थना की
