शुद्ध पीने का ठंडा पानी, करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, सरकार जिम्मेदार बेपरवाह

Spread the love

” मोदी और योगी की सरकार को जिम्मेदार कैसे बदनाम कर रहे हैं यह सोचने वाली बात है”

गोरखपुर, पीपीगंज टाउन एरिया अंतर्गत वार्ड नंबर 4 दीनदयाल नगर का नजारा देखना हो तो कभी यहां आ जाइए। बात कर रहे हैं वार्ड नंबर 4 दीनदयाल नगर(कन्या पाठशाला) काली मंदिर के पास लगे पानी के एटीएम की। साफ शब्दों में लिखा है “जन संरक्षण को अपनाना होगा, हर व्यक्ति को शुद्ध जल पहुंचना होगा* लेकिन यहां तो नजारा कुछ और ही है शुद्ध जल के लिए और शुद्ध भोजन के लिए कौन व्यक्ति परेशान नहीं होता है हर व्यक्ति के लिए यह आवश्यक है इसके अलावा और भी बहुत चीज हैं जो व्यक्ति के लिए आवश्यक है लेकिन स्थिति और परिस्थिति के हिसाब से समाज के व्यक्ति को ऐसा संभव नहीं हो पता है। लेकिन जनता जनार्दन और सरकार ने जिस जिम्मेदार को इस पद पर बैठाया है उनकी यह जिम्मेदारी बनती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों द्वारा इस पानी के एटीएम को लेकर बराबर जिम्मेदारों से शिकायत किया जाता है लेकिन मामला ठंडा बस्ते में पड़ जाता है। इस संबंध में जब जिम्मेदारों से संपर्क करना चाहा गया तो उनका नंबर स्विच ऑफ मिला। आपको बताते चलें जब शुरू में एटीएम लगा था तब पानी बढ़िया मिलता था लोग इसकी तारीफ करते थे लेकिन आज आसपास के लोग इसकी बुराई करते नहीं थकते । वहीं लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 5 में भरपूर पानी और समय से मिलता है लेकिन दीनदयाल नगर वार्ड नंबर 4 के आसपास के लोगों ने बताया कि कब इसका स्विच ऑफ कर दिया जाता है कुछ कहा नहीं जा सकता।फोटो और वीडियो में आप साफ देख सकते हैं। यह बताने की जरूरत नहीं है आसपास लोगों ने बताया की ₹5 डालिए तो 10 लीटर का जार भर जाता है और ₹10 डालिए तो 05लीटर का जार भर देता है। अब देखना यह है कि इस पानी के एटीएम को समय पर सुरक्षा या मरम्मत जनता के हित में दिया जाता है या फिर सब कुछ ऐसे ही रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *